पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से शुरू होगा ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम 2014

कल से शुरू होगा ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम 2014

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ स्टोन्स ((सीडोस)) और इंडियन चैम्बर्स ऑफ एंड इंडस्ट्री ((फिक्की)) के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम 2014 आयोजित किया जाएगा। यह द्विवर्षीय पांचवां संस्करण 29 और 30 जनवरी को होटल क्लॉर्क आमेर के ब्रज कन्वेशन सेंटर में होगा। फोरम में इमारती पत्थरों पर चर्चा होगी। फोरम का उद्घाटन सुबह साढ़े दस बजे होगा। उद्घाटन सत्र में ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चरल अवॉर्ड 2013 दिए जाएंगे। यह अवॉर्ड उन वास्तुकारों को दिए जाएंगे जिन्होंने भारतीय इमारती पत्थरों का उपयोग किया है।
सीडोस की ओर से ये अवॉर्ड बाहरी भाग, आंतरिक रूपरेखा, प्राकृतिक दृश्य और ग्रीन वास्तु आदि श्रेणियों में दिए जाएंगे। स्टोन माइनिंग, प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन की टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। फोरम में इटली, यूएई, स्पेन से एक्सपट्र्स हिस्सा लेंगे। यह जानकारी उद्योग भवन के जनरल मैनेजर सुनीत माथुर ने दी।