सेट सर्टिफिकेट मामले में आरपीएससी सही
जयपुर - हाईकोर्ट ने सेट ((राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा)) 2012 में आरपीएससी द्वारा वरीयता प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जारी करने को सही मानते हुए चुनौती याचिकाओं को खारिज कर दिया। प्रार्थियों ने कहा कि 2012 के पेपरों में न्यूनतम अंक लाना जरूरी था। उन्होंने न्यूनतम अंक से अधिक अंक प्राप्त किए, लेकिन आरपीएससी ने मेरिट में परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले सात प्रतिशत अभ्यर्थियों को ही प्रमाण पत्र जारी किए। आरपीएससी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नेट मामले में इस प्रक्रिया को सही माना है। परीक्षा की विज्ञप्ति में भी कहा था कि अंतिम निर्णय आरपीएससी का होगा, इसलिए याचिकाएं खारिज की जाएं।