करंट से युवक की मौत
जयपुर - नांगल जैसा बोहरा में रविवार को एक युवक की करंट से मौत हो गई। करधनी पुलिस ने बताया कि ग्रीन वाटिका निवासी घनश्याम सिंह ((35)) रविवार सुबह छत पर तौलिया सुखाने गए थे। तौलिया तारों से छू गया। इससे उन्हें करंट लग गया। उधर, मालवीय नगर में 7 जनवरी को दानापानी रेस्त्रां के पास हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। पति पुनेश्वरदास ने 26 जनवरी को केस दर्ज कराया था।