पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथीन बैन बेअसर, फिर भी कोई अफसर जिम्मेदार नहीं!

पॉलीथीन बैन बेअसर, फिर भी कोई अफसर जिम्मेदार नहीं!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - प्लास्टिक कैरीबैग्स पर 2010 में ही रोक लगा दी थी, मगर पॉलीथीन बैग्स का इस्तेमाल हो रहा है। सरकारी स्तर पर प्रतिबंध लागू नहीं होने के लिए कोई अधिकारी भी जिम्मेदार नहीं है। विधानसभा में सोमवार को विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के लिखित प्रश्न में प्रदेश में पॉलीथीन प्रतिबंध तथा रोक के बावजूद इसके इस्तेमाल के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया था। इसके जवाब में पर्यावरण विभाग ने उत्तर दिया कि अधिसूचना के प्रावधानों की जानकारी नहीं होने, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागृति न होना इसके कारण हो सकते हैं। इसके लिए कोई भी अधिकारी जिम्मेदार नहीं।


विभाग ने इस संबंध में किए गए ठोस उपायों का ब्योरा देते हुए जवाब पेश किया कि समय-समय पर इस संबंध में समस्त जिला कलेक्टर्स को अभियान चलाकर प्लास्टिक कैरी बैग्स के प्रतिबंध हेतु प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा निरीक्षण दलों का गठन कर उनके माध्यम से जांच अभियान चला कर प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए गए तथा न्यायालयों में प्रकरण भी दर्ज करवाए गए।



सरकार फेल