पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौन तीन लाख रुपए चुराने वाला किशोर गिरफ्तार

पौन तीन लाख रुपए चुराने वाला किशोर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - सी-स्कीम के जय क्लब में 19 जनवरी को शादी के दौरान पौने 3 लाख रुपयों से भरा बैग चुराने वाला किशोर पकड़ा गया। विधायकपुरी थाने के एएसआई अजयसिंह ने बताया कि किशोर सोमवार को गांव भागने की फिराक में था। गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के पास उसे पकड़ लिया। उससे चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। रुपयों से भरा बैग उसने तीन साथियों को दिया था। वे तीनों उसे चकमा देकर भाग गए। डीसीपी संजय श्रोत्रिय ने बताया कि हेमन मूलचंदानी के सूरत निवासी साले की बेटी की शादी 19 जनवरी को जय क्लब में थी।
वृद्धा की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
खोनागोरियान में लूणियावास बस स्टैंड के पास वृद्धा की रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली। घटना के अनुसार यूपी निवासी मायादेवी ((65)) लूणियावास में प्रभात वाटिका, हीरापुरा निवासी बेटे भूपसिंह के यहां आई थीं। पोते कालीचरण के साथ बाजार से लौटते समय हादसा हो गया।