- Hindi News
- महापौर ने राज्यपाल और सीएम से की भाजपा पार्षदों की शिकायत
महापौर ने राज्यपाल और सीएम से की भाजपा पार्षदों की शिकायत
जयपुर - मेयर ज्योति खंडेलवाल ने नगर निगम में 23 जनवरी को हुई कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पार्षदों द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत राज्यपाल मार्गरेट आल्वा और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से की। मेयर ने पत्र में कहा कि पार्षदों का व्यवहार अशोभनीय है। इससे महिला मेयर की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। मेयर ने अभद्रता करने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि बैठक में पार्षद संजीव शर्मा ने महिलाओं के संबंध में असम्मानजनक टिप्पणी की थी। पार्षद रिद्धकरण परसरामपुरिया ने मेयर की टेबल पर पानी की बोतल फेंक दी थी और अपशब्द बोले थे।
शहर सरकार फेल