सिरमूर कप पोलो टूर्नामेंट आज से
जयपुर - जयपुर पोलो सत्र में १४ गोल का टूर्नामेंट वोडाफोन सिरमूर कप मंगलवार से खेला जाएगा। इसमें छह टीमों को दो पूल में बांटा गया है। वोडाफोन इंडिया के राजस्थान बिजनेस हैड जयेश गादिया ने सोमवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूल-ए में आईपीजी बेदला, ६१ कैवेलरी तथा वोडाफोन जयपुर वॉरियर्स की टीमें हैं, जबकि पूल-बी में सहारा वॉरियर्स, पोलो कंपनी और वोडाफोन अरावली क्रूसेडर्स की टीमें हैं।
मंगलवार को होने वाले मैचों में सहारा वॉरियर्स का सामना पोलो कंपनी से होगा, जबकि आईपीजी बेदला की टीम ६१ कैवेलरी से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल एक फरवरी को कैवेलरी ग्राउंड पर खेले जाएंगे, वहीं रामबाग पोलो ग्राउंड पर होने वाला फाइनल दो फरवरी को होगा।