पं. श्यामसुंदर भारद्वाज की देहदान आज
जयपुर - पं. श्याम सुंदर भारद्वाज का सोमवार रात निधन होने पर उनकी इच्छानुसार मंगलवार को उनकी देह एसएमएस मेडिकल कॉलेज को सौंपी जाएगी। पं. श्याम सुंदर 85 वर्ष के थे। जैन सोश्यल ग्रुप सेंट्रल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कमल संचेती ने बताया कि केशवनगर, सिविल लाइंस निवासी पं. श्याम सुंदर ने 27 नवंबर 2012 को देहदान के लिए पंजीकरण कराया था। मूलरूप से अलवर के थानागाजी निवासी पं. श्यामसुंदर रीडर पद से रिटायर्ड होने के बाद समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहे।