पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्या बालन और फरहान

विद्या बालन और फरहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
एकता कपूर अपनी फिल्म ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ का अलग अंदाज में प्रमोशन करने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने मॉल, मल्टीप्लेक्स और पब्लिक प्लेस को छोड़कर फरवरी में विभिन्न शहरों में होने वाली शादियों को चुना है। जहां कुछ शहरों में फरहान और विद्या बालन शादियों में शरीक होकर फिल्म प्रमोशन करते नजर आंएगे, वहीं 2 फरवरी को फरहान अकेले जयपुर में फिल्म का प्रमोशन करेंगे। 28 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के स्टार शादियों के बीच मूवी को प्रमोट करने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों जहां शादियों में जाकर शादी के साइट इफेक्ट के बारे में बताएंगे, वही विभिन्न धर्मों की शादी, रीति-रिवाज, खानपान आदि के बारे में जानकारी लेंगे।



बताएंगे ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’