पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान शीतलनाथ का तप कल्याणक मनाया

भगवान शीतलनाथ का तप कल्याणक मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जैन धर्म के १०वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक मंगलवार को मनाया गया। शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से विशेष पूजा की। पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी मोतीसिंह भोमियों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर चौबीस महाराज में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए।
भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक आज : भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक बुधवार को मनाया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश मंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि दिगंबर जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। मुख्य आयोजन सांगानेर के संघीजी का दिगंबर जैन मंदिर, मनिहारों का रास्ता के बड़ा दीवानजी जैन मंदिर, आचार्यों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर सिरमोरियान, दुर्गापुरा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे।