स्टूडेंट्स के लिए लगेगी साइंस एग्जीबिशन
सिटी रिपोर्टर जयपुर
स्टूडेंट्स में साइंटिफिक एप्टीट्यूट डवलप हो। इसी को ध्यान में रखकर सीबीएसई की ओर से रीजनल और नेशनल लेवल पर साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। रीजनल लेवल पर ये एग्जीबिशन अप्रैल और मई में होगी। वहीं नेशनल लेवल पर ये इवेंट जुलाई माह में होगा।
जहां रीजनल लेवल पर चुनी गई टीम नेशनल लेवल पर रिप्रजेंट करेंगी। एग्जीबिशन की अलग-अलग थीम हैं। इसमें एग्रीकल्चर, एनर्जी, हैल्थ, एन्वायरनमेंट, रिसोर्सेज आदि शामिल हैं। एग्जीबिशन में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
टैगोर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर पीडी सिंह ने बताया, ये कॉम्पीटीशन स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी और उनकी साइंटिफिक अप्रोच के लिए है।
हर साल सीबीएसई की ओर से होने वाले कॉम्पीटीशन में एक स्कूल से दो प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स प्रदर्शित किए जा सकते हैं। वहीं एक स्कूल से सिर्फ दो ही स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकते हैं। क्लास सिक्स से इलेवंथ तक के स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकते हैं। स्टूडेंट्स किसी भी तरह की थीम में हिस्सा ले सकते हैं। एक बार थीम डिसाइड होने के बाद वह चेंज नहीं की जा सकेगी। रीजनल लेवल पर सलेक्ट बेस्ट 15 टीमें नेशनल लेवल के लिए एलिजिबल होंगी। एग्जीबिशन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड होगी।