- Hindi News
- सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटा, चांदी स्थिर
सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटा, चांदी स्थिर
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
वैश्विक मंदी के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए सस्ता हो गया। इसके भाव 30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ थमे। जेवराती सोना पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित बना हुआ था। दूसरी ओर कमजोर कामकाज के दौरान चांदी ((999)), चांदी रिफाइन एवं चांदी कलदार के भावों में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया। भाव इस प्रकार रहे :- चांदी ((999)) 45,200, चांदी रिफाइन 44,700 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 30,200 रुपए, सोना जेवराती 28,500 रुपए, वापसी 27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।