पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पृथ्वीराज नगर में जो जहां है, वहीं पट्टा मिले : तिवाड़ी

पृथ्वीराज नगर में जो जहां है, वहीं पट्टा मिले : तिवाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. पृथ्वीराजनगर मामले में भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि जो जहां मकान बनाकर रह रहा है, उसको वहीं पट्टा दिया जाए। 25 साल से जनता त्रस्त है। पहले जमीन अवाप्ति, फिर अवाप्ति से मुक्ति और फिर हाईकोर्ट की निर्माणों पर पाबंदी के बावजूद निर्माण हुए। अब इसका एक ही विकल्प है कि जनता को पट्टे जारी किए जाएं।

रोक के बावजूद निर्माण के लिए जो जिम्मेदार अफसर हैं, उनके बारे में सोचा जाए कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत तिवाड़ी ने कहा पिछली सरकार ने पृथ्वीराज नगर मामले को उलझाकर 5 साल तक लटकाए रखा। विधानसभा की कार्यवाही रात 9:30 बजे तक चली। चार बार कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया।

विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। इससे पहले धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस जारी रहेगी।

8 माह तक इंटरव्यू, एक को भी नौकरी नहीं दी
तिवाड़ी ने कहा- पिछली सरकार ने नौकरियों को अदालतों में फंसा दिया। 250 चपरासी भर्ती करने के लिए ढाई लाख लोगों को इंटरव्यू के लिए बुला लिया। 8 माह तक सचिवालय में इंटरव्यू चले, लेकिन नौकरी एक को भी नहीं दी।

नगरीय विकास को बना दिया सर्कुलर डिपार्टमेंट : तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने नगरीय विकास विभाग के ढांचे को ध्वस्त कर दिया। जो बिल्डर आया, उसके लिए नया सर्कुलर निकाल दिया। लोग तो इसे सर्कुलर डिपार्टमेंट के नाम से ही पुकारने लगे।