पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा में नए चने की आवक शुरू

बांसवाड़ा में नए चने की आवक शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं गुजरात के बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में नए चने का श्रीगणेश हो गया है। हालांकि उत्पादन केंद्रों पर नमी वाले चने की सीमित आवक होने के समाचार हैं। इसे देखते हुए स्थानीय थोक मंडियों में मंगलवार को चना करीब दो फीसदी तक टूट गया। मिल डिलीवरी हाजिर चना 2840 रुपए तथा मीडियम चना दाल 75 रुपए मंदी होकर 3225 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। सिंघल दाल मिल के कमल अग्रवाल ने बताया कि बांसवाड़ा में लूज चना 2500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है। उधर एनसीडैक्स पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली से चना फरवरी अनुबंध 1.73 फीसदी अर्थात 52 रुपए लुढ़ककर 2960 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। भाव :- दलहन मिल डिलीवरी ((रुपए प्रति क्विंटल)): मूंग 7000, चौला 3300, चना
2840, उड़द जयपुर 4400 रुपए। दालें: मूंग मोगर 8100 से 8400, मूंग छिलका 7200 से 7800, उड़द मोगर 6000 से 6500, उड़द छिलका 5000 से 5500, चना दाल मीडियम 3225, चना दाल बोल्ड 3425 रुपए। चक्की आटा: ज्योति भोग 980, सारथी 1000 रुपए। एगमार्क नमस्कार आटा 1005 रुपए प्रति 50 किलो।