मेवों में सावों की डिमांड निकली
जयपुर - अमेरिकन बादाम गिरी, काजू टुकड़ी, खोपरा पाउडर, पिस्ता एवं केसर आदि जिंसों में इन दिनों सावों की अच्छी डिमांड है। हालांकि कीमतों में कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं है। जहां केसर कुछ महंगी हुई है, वहीं खोपरा पाउडर थोड़ा सस्ता हुआ है। वीकेआई रोड नंबर एक पर हाल ही शुरू हुए काउंटर मानसी स्टोर के मुकेश अग्रवाल ने बताया कि यहां पर सभी प्रकार के मेवे एवं अन्य किराना जिंसों को थोक दरों पर उपलब्ध कराया गया है।