पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सईएन ने चोरी करते युवक को दबोचा

एक्सईएन ने चोरी करते युवक को दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - मानसरोवर में सूने मकान में चोरी कर भाग रहे एक युवक को पीएचईडी में कार्यरत एक्सईएन ((अधिशासी अभियंता)) ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उन्होंने मानसरोवर थाने में सूचना दी। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर चुराया माल बरामद किया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षक गोपालराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू ((31)) जोधपुर में हाउसिंग बोर्ड, चौपासनी का रहने वाला है। वह रिश्तेदारों से मिलने जयपुर आया था। सोमवार को वह मानसरोवर में रहने वाली मौसी से मिलने गया था। कावेरी पथ पर एक्सईएन छीतरमल यादव का मकान सूना पाकर वह अंदर चला गया। मुख्य गेट का ताला तोड़ पहली मंजिल पर चला गया। वारदात के समय एक्सईएन पृथ्वीराज नगर गए थे, लेकिन वे उस वक्त घर पहुंच गए। मकान का गेट खुला देखकर पहली मंजिल पर पहुंचे। वहां राजू एक बैग में लैपटॉप व दो हाथ घडिय़ां चुराकर ले जाते नजर आया। वह छीतरमल को देखकर भागने लगा, लेकिन छीतरमल ने शोर मचाते हुए उसे दबोच लिया। इसके बाद कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी।