पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साथी कर्मचारी को कमरे में बंद कर नकदी और मोबाइल ले भागा नौकर

साथी कर्मचारी को कमरे में बंद कर नकदी और मोबाइल ले भागा नौकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. श्यामनगर इलाके में एक कर्मचारी रात में नौकर को कमरे में बंद कर मोबाइल व व्यवसायी के 76 हजार रुपए ले गया। सोमवार को वारदात का पता चलने पर लवकुश मार्ग निवासी बालकिशन दास गुप्ता ने श्यामनगर थाने में रिपोर्ट दी। जांच एएसआई प्रहलादसिंह को सौंपी गई है।

प्लाईवुड व्यवसायी बालकिशन ने डेढ़ माह पहले यूपी निवासी अशोक सिंह को फर्म पर रखा था। अशोक गोदाम पर दूसरे कर्मचारी सुरेंद्र के साथ सोता था। रविवार रात दोनों गोदाम पर सो रहे थे। सोमवार सुबह सुरेंद्र की नींद खुली तो अशोक वहां नहीं था। उसका मोबाइल गायब था। उसने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बाहर से बंद मिला। किसी तरह उसने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद सूचना पर बालकिशन गोदाम पहुंचे। वहां दराज में रखे 76 हजार रुपए गायब थे। पुलिस के मुताबिक अशोक का वेरिफिकेशन नहीं कराया था।