पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहिम से जुड़े कई और व्यापार मंडलभास्कर कार्यालय में फोन कर कहा : कुरीतियां दूर करने के लिए अच्छा

मुहिम से जुड़े कई और व्यापार मंडलभास्कर कार्यालय में फोन कर कहा : कुरीतियां दूर करने के लिए अच्छा प्रयास, व्यापार मंडलों की बैठक में उठाएंगे मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर
कैरी बैग्स पर समाज को प्रेरित करने के संदेश लिखने के अभियान से शहर के कई अन्य बाजार भी जुड़ गए हैं। व्यापारियों ने भास्कर को फोन करके अभियान से जुडऩे की हामी भरी। उन्होंने माना कि यह काफी सराहनीय है। वे इसमें शामिल होकर इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने व्यापार मंडलों की बैठक में इस मुद्दे को उठाकर जल्द लागू करने का प्रयास करेंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी निजी तौर पर अपने प्रतिष्ठान में छपकर आने वाले कैरी बैग पर समाज को प्रेरित करने वाले संदेश लिखवाएंगे।



कैरी बैग में सामाजिक संदेश लिखें व्यापारी

भास्कर मुद्दा