- Hindi News
- 00 रोक के बाद भी परिवहन विभाग में कार्य व्यवस्था के नाम से तबादलेअधिकारियों ने पहले किए कार्य व्यव
00 रोक के बाद भी परिवहन विभाग में कार्य व्यवस्था के नाम से तबादलेअधिकारियों ने पहले किए कार्य व्यवस्था पर लगे अधिकारी और कर्मचारी के आदेश निरस्त, फिर नए सिरे से जारी किए आदेश
भास्कर न्यूज. जयपुर
तबादलों पर सरकार के मंत्री जहां लोगों को रोक की बात कह रहे हैं, वहीं परिवहन विभाग में कार्य व्यवस्था के नाम पर तबादलों में अंदरूनी खेल चल रहा है। तबादलों पर रोक के बावजूद विभाग ने कार्य व्यवस्था के नाम पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए। इनमें से कुछ अधिकारियों को तो महत्वपूर्ण पद पर लगाया गया। इससे पहले विभाग कार्य व्यवस्था के तहत पहले से लगे अधिकारी और कर्मचारी को मूल पदस्थापन पर उपस्थित होने के निर्देश जारी कर चुका है। विशेष बात यह है कि कार्य व्यवस्था के तहत किए गए तबादलों की सीएम ऑफिस से भी मंजूरी नहीं ली गई। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि जहां तबादलों पर रोक है, वहीं विभाग अपने स्तर पर तबादले क्यों कर रहा है ?
विभाग 30 दिसंबर, 2012 को पूर्व आदेशों के द्वारा कार्य व्यवस्था के तहत लगे परिवहन निरीक्षक एवं उप निरीक्षक और 23 जनवरी, 2014 को कार्य व्यवस्था के तहत लगे 14 मंत्रालयिक कर्मचारियों के आदेश निरस्त कर चुका है। इसके बाद विभाग ने 27 जनवरी, 2014 को एक आदेश जारी कर चार निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को फिर से कार्य व्यवस्था के तहत लगा दिया।
भास्कर न्यूज - जयपुर
तबादलों पर सरकार जहां रोक की बात कह रही है, वहीं परिवहन विभाग में कार्य व्यवस्था के नाम पर तबादलों का अंदरूनी खेल चल रहा है। विभाग ने कार्य व्यवस्था के नाम पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए। इनमें से कुछ अधिकारियों को तो महत्वपूर्ण पद पर लगाया गया। इससे पहले विभाग कार्य व्यवस्था के तहत पहले से लगे अधिकारी और कर्मचारी को मूल पदस्थापन पर उपस्थित होने के निर्देश जारी कर चुका है। विशेष बात यह है कि कार्य व्यवस्था के तहत किए गए तबादलों की सीएम ऑफिस से भी मंजूरी नहीं ली गई।
विभाग 30 दिसंबर, 2012 को पूर्व आदेशों के द्वारा कार्य व्यवस्था के तहत लगे परिवहन निरीक्षक एवं उप निरीक्षक और 23 जनवरी, 2014 को कार्य व्यवस्था के तहत लगे 14 मंत्रालयिक कर्मचारियों के आदेश निरस्त कर चुका है। इसके बाद विभाग ने 27 जनवरी, 2014 को एक आदेश जारी कर चार निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को फिर से कार्य व्यवस्था के तहत लगा दिया।
इस बारे में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं प्रमुख सचिव मुकेश शर्मा का कहना है कि नए ऑफिस जहां पर खुले हैं, वहां कार्य व्यवस्था के तहत निरीक्षक लगाए गए हैं, जबकि एक निरीक्षकों को शाहजहांपुर लगाया है, जो पुराना ऑफिस है। वहीं तीन निरीक्षकों को मुख्यालय लगाया गया है।
रोक के बावजूद किए तबादले
परिवहन विभाग
सीएम ऑफिस से मंजूरी बिना कार्य व्यवस्था के नाम पर आदेश जारी