पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन करेक्शन के बाद ही मिलेगा बिजली का डुप्लीकेट बिल

ऑनलाइन करेक्शन के बाद ही मिलेगा बिजली का डुप्लीकेट बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब बिजली बिल की गलतियां ऑनलाइन सिस्टम पर सही करने के बाद ही उपभोक्ता को डुप्लीकेट बिल दिया जाएगा। जयपुर डिस्कॉम के एमडी एके गुप्ता ने सभी इंजीनियरों को आदेश जारी कर दिया है। पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है। शहर में मीटर रीडिंग फोटो बिलिंग सिस्टम लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं को गलतियों वाले बिल थमाए जा रहे हैं। बिलिंग में भी 15 से 20 दिन की देरी हो रही है। शिकायत करने पर अधिकारी एक बार बिल सही करदेते हैं पर अगले बिल में फिर से गलती या जमा हुई राशि जुड़कर आ जाती है। उपभोक्ताओं को कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।