मकान के दरवाजे उखाड़कर नकदी-जेवर चोरी
जयपुर - बैनाड़ रोड पर सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी-जेवर चुरा ले गए। बदमाश मैन गेट के अलावा अन्य दो कमरों के गेट उखाड़कर अंदर घुसे थे। हरमाड़ा पुलिस ने बताया कि बालाजी विहार, बैनाड़ रोड निवासी रमेश कुमार 26 जनवरी को परिवार के साथ परिचित के घर गए थे। रात साढ़े आठ बजे लौटे तो ताला टूटा मिला। दो अन्य कमरों के दरवाजे उखड़े पड़े थे। कमरे में सामान बिखरा था। इसके अलावा अलमारी फर्श पर गिरी हुई थी। चोर अंगूठी, गले का हार, चेन और अन्य कीमती आभूषण ले गए।