पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहंती के फ्लैट का सर्च वारंट मांगा

मोहंती के फ्लैट का सर्च वारंट मांगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. दुष्कर्म के मामले में फंसे आईएएस अफसर बीबी मोहंती के स्वेज फार्म पर आइरिस अपार्टमेंट में फ्लैट का सर्च करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से सर्च वारंट मांगा। न्यायालय ने 30 जनवरी की तारीख दी है। साथ ही, जांच अधिकारी एसीपी पारस जैन ने पीडि़ता के मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए हैं।

हालांकि पुलिस को अभी तक बयानों की कॉपी नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पीडि़ता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयानों में दुष्कर्म की बात दोहराई है। इधर दुष्कर्म प्रकरण के बाद से लापता हुए मोहंती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि बयानों की कॉपी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बयानों में पीडि़ता ने मोहंती पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। गौरतलब है कि पीडि़ता ने मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला इस्तगासे से 25 जनवरी को महेश नगर थाने में दर्ज कराया था।