- Hindi News
- डोरू और यतींद्र के शतक से जीता नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे
डोरू और यतींद्र के शतक से जीता नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे
जयपुर - कप्तान निखिल डोरू ((११०)) व यतींद्र पंवार ((१०३)) की शतकीय पारियों के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर गजेंद्र सिंह की घातक गेंदबाजी ((५/२४)) से नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने मैसूर में खेली जा रही ऑल इंडिया रेलवे क्रिकेट चैंपियनशिप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे ने इस मैच में वेस्टर्न-सेंट्रल रेलवे जबलपुर को १९३ रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे ने ५/३०३ रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के पांचों विकेट भूपेंद्र सिंह ने झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न-सेंट्रल रेलवे की टीम रणजी स्पिनर गजेंद्र सिंह के सामने ११० रन ही बना सकी।
गजेंद्र सिंह
यतींद्र पंवार
निखिल डोरू