पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १५ खिलाडिय़ों को मिला ‘पी.एम. रूंगटा खेल रत्न पुरस्कार’

१५ खिलाडिय़ों को मिला ‘पी.एम. रूंगटा खेल रत्न पुरस्कार’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
स्कूल स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले १५ खिलाडिय़ों को ‘पी.एम. रूंगटा खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। सवाई मानसिंह विद्यालय में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में इन खिलाडिय़ों को ये सम्मान दिया गया। बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा पी.एम.रूंगटा फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोर रूंगटा ने यश करनावट, कुनाल दुगड़, निखिल ढड्ढा, वानी सारस्वत, आली दाधीच, दीपाक्षी सिंह, सनोली गुप्ता, उत्कृष बाहेती, अश्विन लोहिया, स्वेना प्रशांत, मानस जैन, आशा राठौड़, जयराज सिंह, तुषार, वैभव पाराशर को दस-दस हजार रुपए के चेक तथा पी.एम. रूंगटा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।