पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्ज में डूबे दंपती ने आत्महत्या की

कर्ज में डूबे दंपती ने आत्महत्या की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरगंजमंडी - चाय के कारोबार में कर्जा हो जाने से जयपुर के दंपती ने सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन के पास महापुरा गांव के समीप मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को यहां पहुंचे दंपती के पुत्र दीपक ने पुलिस को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जयपुर में डीसीएम नगर में रहने वाले रामावतार विजय व उनकी पत्नी माधुरी उर्फ मधु विजय वैन से आए थे। उन्होंने यहां बीजासन माता के दर्शन किए और फिर रात साढ़े नौ बजे रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर ली। उनके वाहन में रखे बैग में 1890 रुपए, दोनों के पहचान पत्र, कपड़े मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दीपक से मिली जानकारी के अनुसार दंपती के आत्महत्या का कारण प्रथमदृष्टया कर्ज में डूबा होना सामने आया है।

दंपती का पुत्र दीपक बीटेक कर रहा है। एक बेटी भी है, जो शादीशुदा है।
इंद्रगढ़. थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि जयपुर में डीसीएम नगर में रहने वाले रामावतार विजय व उनकी पत्नी माधुरी उर्फ मधु विजय वैन में बैठकर यहां आए थे। उन्होंने यहां आकर बीजासन माता के दर्शन किए और फिर रात साढ़े नौ बजे रेलवे लाइन पर जाकर लेट गए और आत्महत्या कर ली। उनके वाहन में रखे बैग में 1890 रुपए, दोनों के पहचान पत्र, एक साड़ी व एक जोड़ी पैंट शर्ट मिले हैं।