पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे पर तेजी से होगा काम

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर तेजी से होगा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली - प्रधानमंत्री कार्यालय ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को निर्देश दिया है कि 11,750 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर कैबिनेट नोट वह अगले महीने तक आगे बढ़ाए। पीएमओ ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे की घोषणा प्रधानमंत्री ने नवंबर 2013 में की थी और इसे सरकार एक प्राथमिकता वाली परियोजना की तरह देख रही है।


अभी तक केंद्र सरकार ने खुद किसी एक्सप्रेस:वे का निर्माण नहीं किया है और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे ऐसा पहला प्रोजेक्ट होगा।’
एक्सप्रेस-वे दरअसल सीमित पहुंच वाले राजमार्ग होते हैं जो तेज चलने वाले वाहनों के चलने के लिए बनाए जाते हैं। सड़क की कुल लंबाई 272 किमी होगी।