पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कटौती आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खान को दिल्ली में मिला सम्मान

जयपुर एयरपोर्ट पर चीफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी ऑफिसर जे.डब्लू. खान को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके द्वारा किए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। इससे पूर्व भी खान को दिल्ली में डायरेक्टर जनरल की ओर से दो बार प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

केदारनाथ में मृतकों के परिजनों को सहायता की मांग

ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अंबिका प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री से केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्रा का सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेधावी छात्रा अनुपमा उपाध्याय को सम्मानित किया। अनुपमा सचिवालय कर्मचारी मुरारी लाल उपाध्याय की बेटी है। उपाध्याय ने बताया कि अनुपमा भौतिक विज्ञान की छात्रा है।

लाला लाजपत राय की जयंती मनाई

अग्रवाल समाज मालवीयनगर ने शिवानंद मार्ग के श्री अग्रसेन भवन में स्वतंत्रता सेनानी अग्रपुरुष लाला लाजपत राय की जयंती मनाई। इस मौके पर संयोजक शिवहरि अग्रवाल ने बताया कि लाला लाजपत राय ने जेल में भारी यातनाएं सहीं और देश के लिए शहीद हो गए। इस मौके पर एम.एल. गर्ग, रामपाल जैन, कमल नानूवाला एवं रजनीश अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय शिक्षा संस्कृति रक्षा सम्मेलन में यश का सम्मान

केंद्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में

हुए राष्ट्रीय शिक्षा संस्कृति रक्षा सम्मेलन में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल यश का सम्मान किया गया। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने उन्हें यह सम्मान सम्मेलन के सफल संचालन के लिए प्रदान किया।

जयपुर-इलाहाबाद एक्स. का डीग स्टेशन पर ठहराव होगा

रेलवे प्रशासन ने जयपुर-इलाहाबाद-जयपुर ट्रेन का डीग स्टेशन पर 1 फरवरी से 2 मिनट का ठहराव का निर्णय किया। ठहराव 6 माह के लिए प्रायोगिक तौर पर होगा। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस इस स्टेशन पर शाम 7:07 से दो मिनट तक और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस सुबह 9:01 बजे से 2 मिनट रुकेगी।

मदरसा पैराटीचरों का अधिवेशन 2 को

राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ और राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ की ओर से 2 फरवरी को रवींद्र मंच के ओपन थियेटर में छठा प्रांतीय अधिवेशन होगा। अधिवेशन में प्रो. मोहम्मद अली जैदी को बाबा ए उर्दू के खिताब से नवाजा जाएगा। संघ अध्यक्ष अमीन कायमखानी और सैयद मसूद अख्तर ने बताया कि मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ होंगे। अधिवेशन में दोनों संघों की मांगों पर चर्चा होगी और प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में साल का दूसरा देहदान

गुजरात की तरह राजस्थान में भी नियमों में सरलीकरण के बाद देहदान के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को केशव नगर, सिविल लाइंस निवासी 85 वर्षीय पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज की मौत के बाद परिजनों ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग को सौंपी। यह साल का दूसरा देहदान है। मूलरूप से अलवर के थानागाजी निवासी पंडित श्याम सुंदर रीडर पद से रिटायर्ड होने के बाद सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास करते रहे। एनाटोमी विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता चौहान ने बताया कि अब तक कॉलेज में 66 देहदान हो चुके हैं, जिसमें वर्ष 2012 में 15 व 2013 में 16 देहदान हो चुके हैं।

इंद्रपुरी कॉलोनी विकास समिति ब्रह्मपुरी के चुनाव में राकेश कृष्ण पारीक निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

सुबह 10 से शाम4 बजे तक : सांगानेर इलाके में प्रेम नगर-प्रथम, मुहाना रोड, कनकों की ढाणी, कैलामाता मंदिर, भादरा की गली, भास्कर की गली, मदरामपुरा, 220 केवी जीएसएस के सामने का क्षेत्र एवं आसपास। सायपुरा बस स्टैंड, पत्थर फैक्ट्री, सायपुरा मोड़, सर्राफ टैक्सटाइल, देव नगर एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : शिव कॉलोनी, हरि मार्ग एवं आसपास। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक : प्रताप नगर क्षेत्र में सेक्टर 22, 23, एनआरआई कॉलोनी, सेक्टर-26, पेनोरमा, श्रीराम विहार, भव्य टावर, बानी बिल्डर, शिव शंकर नगर, दुग्ध विहार, चक गेटोर, जाटों की ढाणी, बुद्धसिंह पुरा, आबकारी थाने के आसपास एवं एनआरआई उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र।





न्यूज इनबॉक्स