पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्लोबल वार्मिंग रोकना हमारी जिम्मेदारी

ग्लोबल वार्मिंग रोकना हमारी जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरणीय प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यदि समय रहते इसके लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो शीघ्र ही इसके दुष्परिणाम हमें भी भुगतने पड़ेंगे। यह बात राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सक्षम सोसायटी की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बीलवा, सांगानेर में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि कट्स के राज्य प्रभारी धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने कही। सोसायटी के कार्यक्रम समन्वयक युवराज शर्मा ने बताया कि इस मौके पर जैव विविधता संरक्षण संबंधी विषयों पर चित्रकला एवं प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता तथा लघु नाटिका ‘आज है तो कल है’ का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वी.के.सुरोलिया ने की।