पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • में आए अनोखे काड्र्सइन्विटेशन भेजने का एक अलग अंदाज हुआ शुरू

में आए अनोखे काड्र्सइन्विटेशन भेजने का एक अलग अंदाज हुआ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकांक्षा कौशिक जयपुर
शहर में वेडिंग काड्र्स कॉन्सेप्ट के अंतर्गत
नई-नई प्रकार के थीम मार्केट में आ रही हैं। इससे वेडिंग काड्र्स की रेंज में नयापन देखने को मिल रहा है। ये काड्र्स अपने अलग डिजाइन की वजह से इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। किसी भी मौके पर अपनों को भेंट करने का ये एक उपयोगी जरिया है। इस कॉन्सेट के अंतर्गत कंटम्परेरी वेडिंग सीजन के लिये खास है ये डिजाइंस।



मिस्टर एंड मिसेज

मेल और फीमेल आउटफिट पर बना यह कार्ड कंटम्परेरी वेडिंग कॉन्सेप्ट में बनाया गया है।

पिकॉक थीम काड्र्स

इसमें 10 से 15 काड्र्स पिकॉक थीम पर डिजाइन किए गए हैं। इन काड्र्स पर मोर को चित्रित किया गया है। इसके हर फंक्शन के छोटे-बड़े काड्र्स बनाए गए हैं।



ढोल शेप वेडिंग काड्र्स

शादी में ढोल का भी विशेष महत्व है। इसी अंदाज को ध्यान में रखकर ढोल की शेप में वेडिंग काड्र्स डिजाइन किए गए हैं। इस कार्ड को कलर्ड सिरेमिक और गोटे से सजाया गया है।

मल्टी सेगमेंट वेडिंग कार्ड कम वैनिटी बॉक्स

इसके डिजाइनर बॉक्स में 2 से 3 डिविजन बनाए गए हैं। बॉक्स के पहले सेगमेंट में वेडिंग काड्र्स के तीन लीव्स रखे जाते हैं। उसके ठीक नीचे इत्र से लेकर कोई भी प्रॉडक्ट रखा जा सकता है। बॉक्स के बॉटम सेगमेंट में चॉकलेट्स या कोई मिठाई रखकर भेंट किया जा सकता है। इसे वैनिटी केस के रूप में भी उपयोग लिया जा सकता है।

लोटस थीम वेडिंग हैंपर्स

इसके अंतर्गत नियोन कलर्स में बने वेडिंग काड्र्स एक खूबसूरत हैंपर तैयार किया गया है। इसे खास लोटस थीम पर डिजाइन किया गया है। खूबसूरत काड्र्स, कैंडल स्टैंड्स, फोटो फ्रेम्स और ज्वैलरी बॉक्सेज लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ये हैंपर्स अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं। डिजाइनर अल्का पांडे के अनुसार इन वेडिंग हैंपर की कीमत मार्केट में 200 से 1500 रुपए तक रखी गई है।

3डी वेडिंग काड्र्स

इसे पिरामिड शेप का 3डी लुक दिया गया है। यह कार्ड खुलने पर एक स्टार का शेप बना देता है। इसके ठीक बीच में एक छोटा बॉक्स बनाया गया है, जिसमें चांदी के राधा-कृष्ण सजाकर भेंट किए जा सकते हैं।