सरसों सीड 15 रुपए और टूटी
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
स्टॉकिस्टों की बिकवाली निकलने से सरसों में गिरावट का रुख बना हुआ है। स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को हाजिर सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 15 रुपए और टूटकर 3505 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। दूसरी ओर एनसीडैक्स पर सरसों के अप्रैल, मई और जुलाई अनुबंध में हल्की बढ़त रही।
भाव इस प्रकार रहे :- सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 3505 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों तेल ((15 किलो)) रुचि गोल्ड 1190, नेताजी 1290, मास्टर 1305, ट्रेन मार्का 1170, केवट 1165, टाइगर गोल्ड 1180, हनुमान 1180 रुपए।
सोयाबीन रिफाइंड ((15 किलो)) चंबल 1190, फॉर्चून 1205, नेताजी 1200 रुपए। वनस्पति घी स्कूटर 915 रुपए ((15 लीटर))। मूंगफली रिफाइंड ((15 लीटर)) चांदी सिक्का 1310, नेताजी 1330, नेचुरल 1295, फ्रैश फील 1290, बीकानेर फ्रैश 1290 रुपए। मूंगफली फिल्टर ((15 किलो)) स्वदेशी 1420, ओम 1410, ट्रेन मार्का 1420 रुपए।
तेल टैंकर ((प्रति क्विंटल)) मूंगफली तेल गुजरात लूज 7,400, सरसों तेल जयपुर डिलीवरी 6,810, मुंबई पाम 5,780, मुंबई सोया रिफाइंड 6,500 रुपए।