पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी 1000, सोना 100 रुपए नरम

चांदी 1000, सोना 100 रुपए नरम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। वायदा में कमजोरी का असर भी हाजिर भावों पर देखा गया। चांदी ((999)) 1000 रुपए की गिरावट के साथ 44,200 रुपए और चांदी रिफाइन 900 रुपए की नरमी के साथ 43,800 रुपए प्रति किलो बोली गई। वहीं सोना स्टैंडर्ड व जेवराती में भी 100-100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 30,100 रुपए और 28,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ थमे। सोना वापसी के भाव 100 रुपए घटकर 27,800 रुपए रह गए। दूसरी ओर चांदी कलदार पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित रही। भाव इस प्रकार रहे :- चांदी ((999)) 44,200, चांदी रिफाइन 43,800 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 30,100 रुपए, सोना जेवराती 28,400 रुपए, वापसी 27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम।