- Hindi News
- 00 मंच पर छाई लोक संस्कृतिजयपुर मैराथन में 21 कलाकारों ने एक साथ दी लोकगीत नृत्यों की अनूठी प्रस्तु
00 मंच पर छाई लोक संस्कृतिजयपुर मैराथन में 21 कलाकारों ने एक साथ दी लोकगीत नृत्यों की अनूठी प्रस्तुति
सिटी रिपोर्टर जयपुर
खड़ताल, अलगोजा, सारंगी, तबला, हारमोनियम पर टेड्रिशनल व कंटम्परेरी में राजस्थानी गीतों की धुनें बजाई गई, वहीं डांसिंग ग्रुप के युवाओं ने मंच पर डांस किया। बारी-बारी से लोक कलाकारों ने एक मंच पर नृत्यों में लोक संस्कृति को दर्शाया। अवसर था, बुधवार को एमएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में हुए ‘सुरीलो राजस्थान’ समारोह का।
अंबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर के महाजश्न के पहले दिन विशाल मंच पर एक साथ राजस्थान के 21 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जहां कुछ कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, वहीं बाकी के कलाकार मंच के सामने बैठकर एंजॉय कर रहे थे। यह कार्यक्रम 2 फरवरी को होने वाली अबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर के अंतर्गत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में 21 कलाकारों को राजस्थान रत्न से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि 2 फरवरी को रामनिवास बाग के जेएलएन मार्ग वाले गेट से सुबह 7 बजे 21 किलोमीटर की दौड़ की शुरुआत होगी। इसमें भारत सहित करीब 20 देशों के लगभग 50 हजार धावक दौड़ेंगे। इस रेस में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर भी शिरकत करेंगे।
भास्कर वुमन और किटी पार्टी क्लब के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन
दो फरवरी को आयोजित होने वाली जयपुर मैराथन में दैनिक भास्कर की ओर से भास्कर वुमन क्लब व किट्टी पार्टी सदस्यों के लिए जयपुर मैराथन की ड्रीम रन में गुरुवार दोपहर 12 बजे से विशेष सीमित नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। यह ड्रीम रन 6 किलोमीटर की होगी, जो अल्बर्ट हॉल से वल्र्ड ट्रेड पार्क तक होगी। भास्कर वुमन क्लब व किट्टी पार्टी सदस्य सीमित नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दैनिक भास्कर के संपादकीय सलाहकार कार्यालय में करा सकते हैं। क्लब की महिलाएं अपनी रजिस्ट्रेशन रिसिप्ट साथ लेकर आएं। प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से पहले करवा लें।
 एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में कार्यक्रम सुरीलो राजस्थान में प्रस्तुति देते कलाकार।
जयपुर मैराथन में 21 कलाकारों ने एक साथ दी लोकगीतों और नृत्यों की अनूठी प्रस्तुति
ष्ह्वद्यह्लह्वह्म्ड्ड श्व1द्ग