नए शो के कलाकार मीडिया से मुखातिब हुए
सिटी रिपोर्टर जयपुर
‘सपेरन’, ‘कलेक्टर साब’, ‘छोरे तेरा गांव बडा़ प्यारा’ और ‘घूंघट’ जैसे नए शो के कलाकार बुधवार को जयपुर में मीडिया से रूबरू हुए। जी मरुधरा चैनल पर प्रसारित हो रहे इन शो के कलाकारों ने अपने-अपने शो के बारे में विस्तार से बताया। राजस्थानी फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार क्षितिज कुमार ‘सपेरन‘ शो में पिता की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं बाल कलाकार व्रिपा मेहता लीड करैक्टर की बचपन की भूमिका निभा रही हैं। इसी शो में बलवीर चौधरी नकारात्मक भूमिका में हैं। शो ‘छोरे तेरा गांव बडा़ प्यारा’ में जयपुर के कलाकार मनीष और जिज्ञासा शो के मुख्य किरदार राजबीर व आलिया की भूमिका निभा रहे हैं।
एक अन्य शो ‘घूंघट’ में पुतली देवी नामक किरदार जोकि उषा जैन निभा रही हैं मर्यादा में रहकर समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगी और शो ‘कलेक्टर साब’ में मुकेश सोलंकी नामक किरदार विभिन्न आपराधिक मुद्दों के साथ सामाजिक मसलों से निपटते नजर आएंगे।