पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चने के हाजिर भावों में 25 30 रुपए का सुधार

चने के हाजिर भावों में 25-30 रुपए का सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - देश में इस बार चने की बंपर फसल होने के अनुमान के बीच कारोबारियों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते स्थानीय मंडी में बुधवार को नीचे भावों पर लिवाली निकलने से चने के हाजिर भावों में 25 से 30 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। चने के भाव 2860 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बोले गए। वहीं चना दाल मीडियम तेजी के साथ 3250 रुपए और चना दाल बोल्ड 3430 रुपए प्रति क्विंटल बेची गई।