- Hindi News
- जयपुर के ९ केंद्रों पर ऑनलाइन प्री पीजी परीक्षा आज
जयपुर के ९ केंद्रों पर ऑनलाइन प्री-पीजी परीक्षा आज
जयपुर - राजस्थान हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से प्री-पीजी 2014 की ऑनलाइन परीक्षा गुरुवार को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी, लेकिन स्वास्थ्य निदेशालय में प्री-पीजी 2014 के सेवारत चिकित्सकों के 25 मूल आवेदन पत्र गायब होने का मामला सामने आया है। जिन डॉक्टरों के आवेदन पत्र गायब हुए हैं, उनसे निदेशालय के अधिकारियों ने फार्म जमा कराने की रसीद फिर से मंगाई है, जबकि नियमानुसार फार्म गायब होने पर मामला दर्ज कराना चाहिए था। करीब 970 आवेदन पत्र अभी भी निदेशालय में रखे हैं, यूनिवर्सिटी पर भी बिना आवेदन पत्र भेजे ही प्रवेश पत्र भेजने पर सवालिया निशान लग गया है। प्रमुख सचिव ने किसी भी तरह की शिकायत के लिए चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया था। कमेटी के सदस्य डॉ.वी.के. माथुर कहना है कि किसी तरह के आवेदन पत्र गायब नहीं हुए हंै। प्रमाण पत्र
चयनित होने वाले अभ्यर्थी का बाद में भेजा जाएगा।
जिसमें चिकित्सा विभाग के निदेशक ((जन स्वास्थ्य)), अतिरिक्त निदेशक ((गजट)), वित्त सलाहकार एवं एक विधि अधिकारी को शामिल किया था। निदेशक डॉ.बी.आर.मीणा से पूछा गया तो उन्होंने कमेटी का सदस्य होने की जानकारी से इंकार कर दिया। डॉ.मीणा ने बताया कि हम सेवारत डॉक्टरों को प्रमाण पत्र देते हैं तथा सभी तरह के आवेदन हैल्थ यूनिवर्सिटी को भेजे जा चुके हैं। इधर,
प्रमुख सचिव ((चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)) दीपक उप्रेती का कहना है कि आवेदन पत्र गायब होना गंभीर लापरवाही है। कमेटी के सदस्यों द्वारा भी मुझे ऐसी जानकारी नहीं मिली है।
ये है परीक्षा केन्द्र : महर्षि अरविंद मानसरोवर, अंबाबाड़ी एवं सिरसी रोड, शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कूकस, आर्य इंस्टीट्यूट कूकस, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज कूकस, इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ सांगानेर, ग्लोबल सीतापुरा, बलदेव मिर्धा सीतापुरा, याज्ञवलक्य सीतापुरा आदि।