पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन तीर्थंकर आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

जैन तीर्थंकर आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - माघ कृष्णा चतुर्दशी बुधवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ((ऋषभदेव)) का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्तिभाव से मनाया गया। दिगंबर जैन मंदिरों में आदिनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया और धार्मिक आयोजन हुए।
मनिहारों का रास्ता के बड़ा दीवानजी जैन मंदिर में मूल नायक भगवान आदिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा हुई। भगवान की अष्टद्रव्य से पूजा के साथ निर्वाण कांड के सामूहिक उच्चारण से श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित किया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश मंत्री विनोद जैन ने बताया कि सांगानेर के संघीजी का दिगंबर जैन मंदिर में, आचार्यों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर सिरमोरियान में, एसएफएस राजावत फार्म के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर दुर्गापुरा, सूर्य नगर के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अग्रवाल फार्म के दिगंबर जैन मंदिर, मीरा मार्ग के जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक का कार्यक्रम हुआ।