- Hindi News
- जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया : सराफ
जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया : सराफ
विधानसभा संवाददाता - जयपुर
राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा आरपीएससी से कराएगी या नहीं इसके लिए सरकार शीघ्र निर्णय करने जा रही है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई थी। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है।
शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को विधानसभा में विधायक गोविंदसिंह डोटासरा के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। डोटासरा ने कहा कि जब रिपोर्ट आ गई है तो वे सदन में उसे पेश करें। इस पर कालीचरण ने कहा कि रिपोर्ट अभी उन्होंने देखी नहीं है। उसमें कई प्रावधान हैं, जिन पर विचार कर निर्णय किया जाएगा। डोटासरा ने पूछा कि संविदा पर लगे शिक्षकों को सरकार नियमित कर रही है या नहीं। इसके जवाब में सराफ ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने पर फैसला किया जाएगा।