पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीतांजलि सिंह का कथक नृत्य आज

गीतांजलि सिंह का कथक नृत्य आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जवाहर कला केंद्र की गुरुवारीय संगीत सभा में इस बार मुंबई में रहकर कला साधना कर रहीं जयपुर की गीतांजलि सिंह कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। रंगायन ऑडिटोरियम में शाम 6:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में उनके साथ तबले पर जफर मोहम्मद, पखावज पर प्रवीण आर्य, सितार पर हरिहरशरण भट्ट, वॉयलिन पर गुलजार हुसैन और गायन पर मुन्नालाल भाट होंगे। पढ़ंत गीतांजलि की गुरु डॉ. शशि सांखला करेंगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।