पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीबी मोहंती की पत्नी ने नहीं लिया पूछताछ का नोटिस

बीबी मोहंती की पत्नी ने नहीं लिया पूछताछ का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। यौन शोषण के आरोप से घिरे आईएएस अफसर बीबी मोहंती की पत्नी ने वैशाली नगर के आइरिस अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में पुलिस का पूछताछ नोटिस लेने से मना कर दिया।
मामले की जांच कर रहे एसीपी सोढ़ाला पारस जैन ने बताया कि बुधवार को मोहंती के घर नोटिस भेजा गया, जिसे उनकी पत्नी ने पढ़कर मामले में साजिश बताकर लेने से मना कर दिया। इधर पुलिस सर्च वारंट के लिए कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी। उसके बाद पुलिस आइरिस अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में फ्लैट नं. 305 की तलाशी लेगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को पीडि़ता ने कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिए थे, जिसके बाद पुलिस उसे आइरिस अपार्टमेंट ले गई थी। उसने अपार्टमेंट के बाहर की स्थिति देखकर पहचान लिया। महेशनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस मोहंती से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक वे घर पर नहीं मिले और मोबाइल भी बंद आ रहा है।