पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज कोऑर्डिनेटर व सहायक अधिकारी के आवेदन मांगे

हज कोऑर्डिनेटर व सहायक अधिकारी के आवेदन मांगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - हजयात्रा 2014 के लिए हज कोआर्डिनेटर, हज सहायक अधिकारी एवं हज सहायक के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के मुस्लिम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सेंट्रल हज कमेटी ने आवेदन मांगे हैं। इनकी अस्थायी प्रतिनियुक्ति सऊदी अरब में होगी। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन पत्र राज्य हज कमेटी को 5 मार्च तक प्राप्त हो जाने चाहिए। उधर, कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे हज हाउस में हज कमेटी की बैठक होगी। इसमें हजयात्रा 2013 की समीक्षा और हजयात्रा 2014 की तैयारियों पर चर्चा होगी। कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।