पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्टी मेयर व सीईओ आज करेंगे शहर का दौरा

डिप्टी मेयर व सीईओ आज करेंगे शहर का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - शहर में द्वितीय पारी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम के डिप्टी मेयर मनीष पारीक, सफाई समिति चेयरमैन रोशन सैनी और सीईओ जगरूप सिंह यादव गुरुवार को दौरा करेंगे। वे सड़कों की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति भी देखेंगे। पारीक ने बताया कि सफाई का राउंड दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। इसमें सभी जोन का दौरा कर प्रत्येक वार्ड की सफाई व्यवस्था और रोड लाइट सिस्टम देखा जाएगा। इस दौरान संबंधित जोन आयुक्त व वार्ड पार्षद मौके पर मौजूद रहेगें।

द्वितीय पारी में सफाई की क्या स्थिति है, कचरा डिपो कितने समय में खाली होता है, कचरा ट्रांसफर स्टेशन कैसे कार्य कर रहे हैं और कचरा समय पर उठ रहा है या नहीं और इसमें क्या समस्या आ रही है आदि मुद्दों पर गौर किया जाएगा। इसके अलावा वार्डों में और मुख्य सड़कों पर रोड लाइट सिस्टम की कमियां नोटकर उसे बेहतर बनाने की प्लानिंग की जाएगी।