कैरी बैग व बिल बुक पर लिखवाएंगे स्लोगन
जयपुर - स्लोगन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे लोगों तक पहुंचाने के भास्कर के अभियान पर व्यापारियों की पहल शुरू हो गई है। सबसे पहले चौड़ा रास्ता के व्यापारियों ने बुधवार को बैठक करके तय किया कि वे कैरी बैग ही नहीं बल्कि, बिल बुक व दुकान पर भी संदेश लिखाकर अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही निर्णय लिया कि वे अन्य व्यापारियों को भी इससे जोड़ेंगे।
बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमोल पाठक ने कहा कि भास्कर का अभियान इस दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम है। इसमें व्यापारियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ताकि कुरीतियों को दूर भगाने के लिए समाज में जागृति आ सके। महासचिव राजेंद्र सेठी ने कहा कि इससे ग्राहक भी सोचेगा कि व्यापारी केवल व्यापार ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। बाजार के अन्य व्यापारी रामकिशोर अजमेरा, अनिल शर्मा, विवेक भारद्वाज, आलोक गुप्ता, अनिल जैन, गौरव भार्गव, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र जैन व बृजमोहन सोनी ने कहा कि स्लोगनों से हुए प्रचार से मतदान के प्रति समाज में जागृति आई और इस बार राज्य में ऐतिहासिक मतदान हुआ। इसी प्रकार यह छोटे छोटे स्लोगन समाज को नई दिशा दे सकते हैं।
कैरी बैग में सामाजिक संदेश लिखें व्यापारी
भास्कर मुद्दा