- Hindi News
- एकजुटता का संदेश देने दौड़ेंगे जयपुराइट्स
एकजुटता का संदेश देने दौड़ेंगे जयपुराइट्स
दो फरवरी को जयपुर मैराथन होगी। अपने शहर को ग्रीन एंड क्लीन बनाने के लिए हजारों शहरवासी दौडेंग़े। कुछ ऐसे भी धावक होंगे, जिनका मकसद सिर्फ एकजुटता का संदेश देना है। इसके जरिए ही गुलाबी नगरी को वल्र्ड क्लास सिटी बना पाएंगे।
रवि गोयनका
प्रोफाइल : एमआई रोड व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष, फुल मैराथन धावक
दस वर्षों से दिल्ली, मुंबई, पुडुचेरी और जयपुर में होने वाली मैराथन में दौड़ रहे हैं। वे फिट रहने के लिए दौड़ते हैं। लोग मैराथन में आकर दौड़ें, ताकि जयपुर मैराथन को पहचान मिले।
अजय अग्रवाल
प्रोफाइल: आर्च प्रमोशन कंपनी के मालिक
चार साल पहले मैराथन शुरू हुई। उद्देश्य था जयपुर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाना। अलग-अलग संस्थाओं को मैराथन से जोड़ा। शहर को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए एकजुट हों। ज्यादा से ज्यादा शहरवासी दौड़ें।
आरएस जैमिनी
प्रोफाइल: राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष, फोर्टी के पूर्व अध्यक्ष
देश-दुनिया में जयपुर ही नहीं राजस्थान की पहचाना बने। लोगों में जागृति आए। यहां की संस्कृति प्रमोट हो। वर्ष 2010 में जयपुर मैराथन शुरू हुई थी। हर आयु वर्ग के लोग मैराथन में हिस्सा लें। शहर की खूबसूरती बढ़ाने का संदेश दें।
संजीव सिंह
प्रोफाइल: एडिशनल कमिश्नर, इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट
वे हर साल दौड़ते हैं। टीम भावना विकसित होती है। वे ऑफिस के अन्य लोगों के साथ दौड़ते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे ड्रीम रन में दौड़ेंगे। जयपुर रनर क्लब बनाया हुआ है। क्लब के सदस्य रेगुलर प्रैक्टिस करते हैं।
गौरव शर्मा
प्रोफाइल: 20 मई 2009 को सुबह 6:15 पर माउंट एवरेस्ट फतह किया। हिमालय पर्वत शृंखला के १० शिखरों पर फतह की।
जयपुर मेरा शहर है। इसे वल्र्ड सिटी बनाना है। जयपुरवासियों के एक साथ इकट्ठा दौडऩे से एकता बढ़ेगी। जयपुर को कल्चरल सिटी बनाने में सहयोग मिलेगा।
अशोक अग्रवाल
प्रोफाइल: आईआईएचएमआर ट्रस्टी
दिल में जोश हो। कुछ करने का संकल्प हो तो उम्र बाधक नहीं बनती। ऐसे ही उनके साथ हुआ। जब 54 साल की उम्र में वो पहली बार दौड़े। वे पहली बार 21 किलोमीटर की मैराथन में दौड़े। अब ६ किलोमीटर मैराथन में दौड़ेंगे।