पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 देश, 65 कलाकार और सैकड़ों कृतियां

11 देश, 65 कलाकार और सैकड़ों कृतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जवाहर कला केंद्र में कला प्रेमियों को 31 जनवरी से 2 फरवरी तक 11 देशों के 65 कलाकारों की सैकड़ों कृतियों की कलात्मकता निहारने का मौका मिलेगा। कला का यह विशाल आयोजन परिवेश कला संस्थान के बैनर पर चित्रकार यशवंत श्रीवास्तव के संयोजन में किया जाएगा। इसके तहत केंद्र की चतुर्दिक, सुरेख एवं सुकृति आर्ट गैलरी में दुनिया भर के कलाकारों की पेंटिंग, मूर्तिकला, डेमोंस्ट्रेशन और कलात्मक चर्चाओं के आयोजन देखने योग्य होंगे। चर्चाओं में कलाकार और कला मर्मज्ञ विश्व के वर्तमान कला परिदृश्य और समकालीन कला की दुनिया पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर विचार रखेंगे।