- Hindi News
- बैंक अधिकारी बनकर फोन पर ली एटीएम कार्ड की जानकारी, रुपए निकाले
बैंक अधिकारी बनकर फोन पर ली एटीएम कार्ड की जानकारी, रुपए निकाले
जयपुर - बैंक अधिकारी बनकर मोबाइल पर फोन कर एटीएम कार्ड की जानकारी ली और बैंक अकाउंट से 34 हजार रुपए निकाल लिए। अकाउंट से रुपए निकालने का पता मोबाइल पर मैसेज आने के बाद चला। पीडि़त ने इस संबंध में मंगलवार को मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वारदात मारूडा की ढाणी बैनाड़ रोड के सत्यनाराण सैनी के साथ हुई। उनका मुरलीपुरा के बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट हैं। सैनी के मोबाइल पर 9 जनवरी को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने बैंक अकाउंट का वेरीफिकेशन करने के बहाने अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड के नंबरों की जानकारी ले ली। इसके बाद दो बार में 34 हजार रु. निकाल लिए।