- Hindi News
- जयपुर में नेशनल न्यूरो एनेस्थेसिया कॉन्फ्रेंस कल से
जयपुर में नेशनल न्यूरो-एनेस्थेसिया कॉन्फ्रेंस कल से
जयपुर - इंडियन सोसायटी ऑफ न्यूरो-एनेस्थेसियोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर की 15वीं तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस जयपुर के होटल क्लाक्र्स आमेर में शुक्रवार को शुरू होगी। इसमें देश-विदेश से 500 से अधिक डॉक्टर शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस आयोजन अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा व सचिव प्रो. शोभा पुरोहित ने बताया कि उद्घाटन शाम को 6 बजे चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ करेंगे। इस मौके पर कृत्रिम सांस द्वारा जीवन प्रदान करना, ट्रांस क्रेनियल डॉप्लर जैसे प्रमुख विषयों पर कार्यशाला भी होगी। बेंगलुरू से डॉ.उमा महेश्वर राव, दिल्ली से डॉ.मैरी इब्राहिम, गुडग़ांव से डॉ.एचएच डेश, अमेरिका से डॉ.माइक शूटर, डॉ. दीपक शर्मा. डॉ.पीयूष पटेल, डॉ. मैक्लीन, डॉ.जेफ्री पास्टरनेक और, जापान से डॉ. कावागुची व्याख्यान देंगे।