15 स्टूडेंट्स को आईआईएम कोझिकोड़ से कॉल
सिटी रिपोर्टर. आईआईएम कोझिकोड़ ने अपनी साक्षात्कार सूची जारी की है। जयपुर के अनिरुद्ध बत्रा, अर्णब घोष, विनेश जिंदल, अक्षिता, सुमित गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ जैन, केएसवीएम कुंडिया, पथसामतला श्राव्या, आशीष खंडेलवाल, शौर्य तायल, श्रे जैन और आशीष गौर को इंटरव्यू कॉल आई है। इससे पहले अब तक 13 आईआईएम में से 5 आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ तथा शिलॉंग ने भी अपनी साक्षात्कार सूची जारी की है।