- Hindi News
- यूनिवर्सिटी में 14 शिक्षकों का चयन, सामान्य वर्ग से एक भी नहीं
यूनिवर्सिटी में 14 शिक्षकों का चयन, सामान्य वर्ग से एक भी नहीं
जयपुर - यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट ने बुधवार को दो विभागों में 14 नए शिक्षक नियुक्ति को मंजूरी दे दी, लेकिन इनमें एक भी सामान्य वर्ग से नहीं है। इतना ही नहीं वेटिंग लिस्ट में भी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का नाम नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार विभाग को यूनिट मानने के बजाय यूनिवर्सिटी को यूनिट मानकर भर्ती की है। इस कारण कई विभागों में बैकलॉग के कारण सामान्य के लिए एक भी पद नहीं बचा। सिंडीकेट ने राजनीति विज्ञान विभाग में 9 असिस्टेंट प्रोफेसर और अंग्रेजी में 7 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी।