- Hindi News
- निगम में विशेष शिविर के लिए प्रमुख सचिव से मिली मेयर
निगम में विशेष शिविर के लिए प्रमुख सचिव से मिली मेयर
जयपुर - मेयर ज्योति खंडेलवाल ने बुधवार को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव डी.बी. गुप्ता से निगम से जुड़े मसलों पर चर्चा की। मेयर ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 जनवरी, 2014 तक प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए 4 फरवरी को निगम में विशेष शिविर लगाने को कहा है। ताकि भवन निर्माण मंजूरी. खांचा भूमि एवं कंपाउंडिंग प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही हो सके।