पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब नए लुक में नजर आएगी जयपुर जोधपुर सुपरफास्ट

अब नए लुक में नजर आएगी जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - रेल बजट में घोषित जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन उद्घाटन के 6 दिन बाद ही नए लुक में नजर आएगी। पुराने कोच लगी इस ट्रेन को 25 जनवरी को जोधपुर में केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रेलवे प्रशासन अब 31 जनवरी से इसमें अत्याधुनिक कोच लगाएगा।
इसके सभी पुराने डिब्बे बदले जाएंगे। इस दिन से यह ट्रेन एलएचबी ((लिंक हाफमैन बुश)) तकनीक पर आधारित डिब्बों के साथ दौड़ेगी। रेलवे के सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि एलएचबी डिब्बे एंटी क्लाइम्बिंग फीचर युक्त होते हैं। इससे गाड़ी के पटरी से उतरने या टक्कर के समय जनहानि की न्यूनतम संभावना रहती है। इनका ब्रेक सिस्टम एडवांस न्यूमेरिक डिस्क ब्रेक सिस्टम पर आधारित होता है। जो गाड़ी को उच्च गति एवं सुरक्षित संचालन देता है। ये डिब्बे यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक व शोर रहित होते हैं।